बोकारो, फरवरी 21 -- बीएसएल सीएसआर की ओर से बोकारो स्टील ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम व ट्रेनिज हास्टल मैदान में किया गया l प्रतियोगिता में जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्र के 48 फुटबॉल क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं l मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में खेले गए मैच में तोताडीह की टीम ने रितुडीह टीम को एक के मुकाबले 3 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में सिजुआ सिमोलटांड की टीम ने सिजुआ संथाल टीम को 2 के मुकाबले 3 गोल से पराजित किया। ट्रेनिज हास्टल मैदान में खेले गए मैच में रितुडीह की टीम ने जमुनिया की टीम को शुन्य के मुकाबले 2 गोल से पराजित किया। अंतिम मैच में वीर बिरसा क्लब भतुआ की टीम ने लेवाटा़ड की टीम को एक के मुकाबले 3 गोल से बुरी तरह से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मौके पर संजीव कुमार, मो. सलीम ,मैच रे...