कानपुर, जनवरी 22 -- कानपुर। उम्र महज सवा चार साल लेकिन कंठ में मानो सरस्वती का वास है। उसने तोतले स्वर में दुर्गा स्तुति, शिव तांडव स्त्रोत, शिव स्तुति, विष्णु सहस्रनाम आदि का पाठ किया तो लोग अचरज में पड़ गए। यह बच्ची आर्या अग्रवाल है। फतेहपुर के किशनपुर गांव निवासी मयंक और आकांक्षा की पुत्री आर्या अभी नर्सरी में पढ़ती है। प्रयागराज और फतेहपुर में अपनी अद्भुत पाठ का प्रदर्शन करने के बाद बुधवार को आर्या कानपुर पहुंचीं। परिवार उन्हें लेकर अभिनेता अन्नू अवस्थी से मुलाकात के लिए पहुंचा। मयंक ने बताया कि आर्या तीन साल की उम्र से ही कई मंत्र गाने लगी थी। अब वह नर्सरी में पढ़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.