फतेहपुर, नवम्बर 6 -- फतेहपुर। शहर के आबूनगर रेडड्या स्थित विवादित स्थल के पास बुधवार शाम पूजा पाठ कर दीये जलाने की घटना से एक बार फिर मंदिर मकबरा विवाद चर्चा में आ गया है। पुलिस से महिलाओं की हुई झड़प के बाद देर रात कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल मंजू सिंह की तहरीर पर पूर्व सपा नेता पप्पू सिंह चौहान की पत्नी और 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मुकदमें की आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के लिये दबिश के साथ-साथ पुलिस टीमें विवादित स्थल पर हुई तोड़फोड़ के आरोपियों के घर भी छापेमारी शुरु की है। भाजपा नेता पूजा पाठ को महिलाओं का हक और पुलिस को कटघरे में खड़े कर रहे हैं तो विपक्षी दल के लोग इसे शहर का माहौल खराब करने की साजिश का हिस्सा बता रहे हैं। बता दें कि बुधवार देर शाम करीब सात बजे विवादित स्थल के पास गली में विवादित स्थल की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.