सीवान, फरवरी 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में छात्र के अपहरण की झूठी घटना को लेकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने स्थानीय थाने में पांच सौ से अधिक अज्ञात छात्रों पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि छात्रों द्वारा स्कूल परिसर में तोड़फोड़ व आने-जाने वाले लोगों की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गयी है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं, दूसरी ओर छात्र के अपहरण किए जाने की घटना को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। बताया गया है कि बुधवार को हुसैनगंज बाजार स्थित एमएस हाई स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा देने आए एक छात्र की अपहरण की अफवाह फैल गयी। इसके बाद छात्र उग्र हो गए और स्कूल परिसर में तोड़फोड़ व आने-जाने वालों की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने लगे। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.