वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। निर्माण के दौरान जल निगम की लापरवाही के कारण आशापुर फ्लाईओवर के अप्रोच मार्ग को अब तोड़ने की स्थिति बन गई है। अप्रोच मार्ग के नीचे से गुजर रही मुख्य पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने के बाद यह खामी सामने आई है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट के तहत निर्माण से पहले जल निगम को पेयजल और सीवर लाइन शिफ्ट करनी थी। सीवर लाइन तो शिफ्ट कर दी गई, लेकिन पेयजल पाइप लाइन नहीं हटाई गई। अधिकारियों की अनदेखी के चलते पाइप लाइन के ऊपर ही अप्रोच मार्ग का निर्माण करा दिया गया। यदि लीकेज नहीं होता तो पाइप लाइन शिफ्ट न किए जाने की जानकारी भी सामने नहीं आती। फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही यह मुख्य पाइप लाइन सारनाथ डब्ल्यूटीपी से वरुणापार के इलाकों में पेयजल आपूर्ति करती है। ऐसे में आगे किसी भी स्थान पर लीकेज होने पर गंभीर जल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.