मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- मीनापुर। प्रखंड के प्रखर समाजसेवी और तैलिक साहू सभा के संरक्षक मोहन बिहारी गुप्ता का शुक्रवार की सुबह नेउरा स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। खबर सुनते ही उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई। बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष साहू भूपाल भारती और जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मोहन बिहारी गुप्ता के निधन से एक युग का अंत हो गया। इस मौके पर अवध बिहारी गुप्ता, मदन बिहारी गुप्ता, संजय कुमार और भोला प्रेमी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...