गया, जनवरी 4 -- तैलिक समाज की समस्याओं को दूर करने सहित उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। बालक यशराज को भव्य समारोह के बीच साइकिल यात्रा पर रवाना किया जाएगा। शहीद जवान मनोज कुमार साव के गांव में स्मृति द्वार बनवाने की पहल की जाएगी। विकास के लिए कई काम हो रहे हैं व कई कराए जाएंगे। विष्णुपद कॉरिडोर के लिए 10 जनवरी को बैठक होगी। ड्रोन से सर्वे हो गया है। काशी विश्वनाथ कोरिडोर बनाने वाली कंपनी ही विष्णुपद व महाबोधि कॉरिडोर बनाएगी। उक्त बातें विधानसभा अध्क्षय डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को गया जी में कहीं। शहर के मगध कॉलोनी रोड नंबर 12 में गया जिला तैलिक साहू सभा की ओर से आयोजित अभिनंद समारोह में डॉ. कुमार ने कहा कि शहर में जाम से मुक्ति के लिए दो ओवरब्रिज व एक आरओबी बनेगा। कहा कि समाज के लोगों ने साथ दिया है हम सभी साथ-साथ हैं। समा...