बोकारो, जनवरी 16 -- खेतको, प्रतिनिधि। तैलिक कल्याण समिति की बैठक गुरुवार को खेतको में अरुण नायक की अध्यक्षता में तथा संचालन आकाश कुमार नायक ने किया। 18 जनवरी को खेतको में सम्मेलन, समिति की मजबूती व शिक्षा पर गहन चर्चा सहित अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष कपिलदेव नायक ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के कुछ ऐसे लोग हैं जो शिक्षा से बहुत दूर हैं वैसे को शिक्षा से जोड़ने की कवायद होनी चाहिए। कई युवकों ने सीजीएल परीक्षा पास कर समाज व क्षेत्र का नाम रौशन किया है ऐसे युवकों से अन्य को सिख लेने की जरूरत है। आगे कहा की समाज की मजबूती के लिए शिक्षा ही मात्र सहारा है। वहीं सम्मलेन के लिए समिति का गठन किया गया जिसमें खेतको सहित अन्य गांवों से भी पदाधिकारी बनाया गया। सुरेश नायक, दुलाल नायक, आनंद नायक, संतोष नायक, द्वारिका नायक, ...