चक्रधरपुर, जनवरी 30 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा प्रखंड मदांगजाहिर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न आकर्षक और मनोरंजक खेल आयोजित हुए। खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को मैदान के पास स्थित तालाब में युवकों के लिए तैराकी रेस आयोजित हुआ जिसमें दर्जनों युवाओं ने भाग लिया। तैराकी रेस में बनकुमार हेंब्रम प्रथम और प्रदान पूर्ती द्वितीय आए। तैराकी रेस को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग तालाब के चारों ओर जमा हुए। इसके अलावा साईिकल रेस, दौड़ रेस, म्यूजिकल चेयर रेस समेत अन्य दर्जनों खेल आयोजित हुए। साइकिल रेस में सुंडी सोय प्रथम और बी एस गुंदवा द्वितीय रहे। जवानों के लिए 15 सौ मीटर दौड़ में सुखराम मुंडा प्रथम और जामुदा बाबू द्वितीय रहे। बुजुर्गों के लिए स...