मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। दिल्ली में हुई डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स तैराकी प्रतियोगिता में डीएवी बखरी की छात्रा अभिश्री ने अंडर-14 वर्ग के 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता 8 जनवरी को तेलंगाना के गिचिबोली में हुई। इसमें बखरी के ही संस्कार रंजन ने अंडर-14 वर्ग के 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सचिव कुंदन राज, अभाष कुमार, प्राचार्य आरसी शर्मा, खेल शिक्षक निशांत राज व नीतू कुमारी ने तैराकों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.