गाज़ियाबाद, मई 16 -- गाजियाबाद, संवाददाता। एबीईएस कॉलेज में तैराकी का जिला स्तरीय ट्रायल 19 मई को होगा। इसमें चयन होने वाले तैराक खिलाड़ियों को मंडल ट्रायल में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिला उप खेल क्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई ने बताया कि महिला एवं पुरुषों की सीनियर वर्ग की तैराकी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 25 मई में बरेली में आयोजित होनी है। इसके लिए मेरठ मंडल टीम का चयन किया जाना है। 19 मई को सीनियर पुरुष एवं महिला का जिला स्तरीय ट्रायल एबीईएस कॉलेज में सुबह नौ बजे से शुरू होगा। इसमें चयन होने वाले खिलाड़ियों को मंडल ट्रायल में भाग लेने का मौका मिलेगा। मंडल द्वारा मेरठ के विक्टोरिया पार्क में 20 मई को आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.