गौरीगंज, अक्टूबर 9 -- अमेठी। करवा चौथ व्रत से एक दिन पहले गुरुवार को बाजारों में त्योहारी रौनक देखने को मिली। महिलाएं सुबह से ही साड़ी, करवा, चूड़ी, मेहंदी, बिंदी, श्रृंगार सामग्री और पूजा के सामान की खरीदारी में व्यस्त नजर आईं। दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा बाजार गुलजार हो उठा। गौरीगंज, मुसाफिरखाना, अमेठी, जगदीशपुर और बाजार शुकुल सहित आसपास के कस्बों में महिलाओं ने करवा चौथ की तैयारी पूरे उत्साह के साथ की। मेहंदी लगाने वालों की दुकानों पर भी महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं। महिलाओं ने बताया कि वे कल अपने पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना के लिए व्रत रखेंगी। पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई महिलाएं साड़ी और गहनों की नई डिजाइन चुनती दिखीं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार करवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.