कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 7 दिसंबर रविवार को बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा अक्षर आंचल योजना के तहत महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग की 15 से 45 आयु वर्ग की नवसाक्षर महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है। जिलेभर में कुल 386 परीक्षा केंद्रों पर 40 हजार 673 नवसाक्षर महिला परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगी। डीईओ के आदेशानुसार यह परीक्षा वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम व द्वितीय चरण तथा 2025-26 के प्रथम चरण में नामांकित महिलाओं के लिए होगी। परीक्षा के सफल आयोजन व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रखंडवार एवं अनुमंडलवार अनुश्रवण दल का गठन किया गया है। प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं नामित कर्मियों को परीक्षा कें...