रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के महापौर (मेयर) पद को लेकर सियासी घमासान अब साफ हो गया है। कांग्रेस और झामुमो के बीच आखिरी समय तक सहमति नहीं बन पाने के बाद झामुमो ने पार्टी के सुजीत आनंद विजय कुजूर को रांची मेयर पद के लिए समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। झामुमो के रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने बताया कि रांची महानगर झामुमो और जिला इकाई की संयुक्त बैठक में सुजीत आनंद विजय कुजूर के नाम पर मुहर लगी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक युवा, संघर्षशील और अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले नेता पर भरोसा जताया है। रांची मेयर पद के लिए झामुमो से कुल छह नेताओं सुजीत कुमार कुजूर, कैटरीना तिर्की, रामशरण तिर्की, वीरू तिर्की, अजीत लकड़ा और सुजीत विजय आनंद कुजूर नामांकन दाखिल किया था। स्क्रूटनी में सभी के नामांकन वैध पाए गए थे। पार्टी की ओ...