बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- तैयारी पूरी, आज दुबई के लिए उड़ान भरेगा सिलाव का 'खाजा' गल्फ फूड फेस्टिवल में 52 परतों वाली मिठाई की दिखेगी धमक चार पैकेट में भेजा जा रहा घी से बने चीनी व गुड़ के 6 किलो 'खाजा' दुबई में 26 से 30 जनवरी तक वैश्विक मंच पर लगेगा 'खाजा' का स्टॉल फोटो सिलाव खाजा : दुबई भेजने के लिए तैयार खाजा के पैकेट के साथ सिलाव के व्यवसायी संजीव कुमार। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। तैयारी पूरी कर ली गयी है। गुरुवार को दुबई के लिए सिलाव का 'खाजा' उड़ान भरेगा। गल्फ फूड फेस्टिवल में 'खाजा' की प्रदर्शनी लगेगी। 52 परतों वाली मिठाई की धमक सात समंदर पार दिखेगी। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) की इस पहल से सिलाव के खाजा कारोबार को वैश्विक पहचान मिलेगी। सिलाव के खाजा कारोबारी संजीव कुमार ने बताया कि चार पैकेट में...