आरा, जनवरी 11 -- -सफल बनाने के लिए श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति ट्रस्ट की बैठक आरा, निज प्रतिनिधि। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य त्रिकालदर्शी, विदेह संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज की अध्यक्षता में पहली बैठक पिरौटा स्थित बुनियादी विद्यालय के परिसर में हुई। बैठक में आगामी 27 मार्च को इस वर्ष की श्रीरामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गईं। इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। समिति के महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि इस बार की शोभायात्रा पिछले वर्ष से भी भव्य होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। समिति के केन्द्रीय सदस्य ने श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर अपने -अपने विचार रखे। बैठक से पूर्व ट्रस्ट के सभी सम्मानित पदाधिकारी, सनातनी राम भक्त, सभी झांकी प्रमुख, केंद्रीय कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.