गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम। आगामी 2026-27 शैक्षणिक सत्र से पहले डिजिटल शिक्षा को व्यवस्थित और सटीक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम ने तीन महीनों तक चले विशेष रिव्यू अभियान के तहत करीब 4 हजार पुरानी ई-शिक्षण सामग्री को हटा दिया है। अब छात्रों को केवल सिलेबस आधारित, अद्यतन और प्रासंगिक कंटेंट ही उपलब्ध कराया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया दीक्षा पोर्टल के माध्यम से की जा रही है, जहां पहली से 12वीं कक्षा तक की अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। अधिकारियों के अनुसार, पहले पोर्टल पर डुप्लीकेट, आउट ऑफ सिलेबस और ड्राफ्ट रूप में अपलोड की गई सामग्री भी गिनती में आ रही थी, जिससे छात्रों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता था। अब ऐसे सभी कंटेंट को हटाकर प्लेटफॉर्म को सुव्यवस्थित किय...