बिजनौर, दिसम्बर 2 -- बिजनौर। बाढ़ सुरक्षा को मजबूत बनाने और आगामी वर्षा ऋतु से पहले आवश्यक तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से मध्य गंगा संगठन के अधिकारियों ने गंगा बैराज का निरीक्षण किया। टीम ने निरीक्षण में चौधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज के रावली तटबंध की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। सोमवार को मध्य गंगा नहर निर्माण मंडल प्रथम, मेरठ के अधीक्षण अभियंता अनुराग अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता, मध्य गंगा नहर निर्माण खंड 5 बृजेश मौर्य, एसडीओ अमित चौधरी, संबंधित एई व जेई के साथ संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का तकनीकी मूल्यांकन किया। टीम ने बाढ़ से बचाव की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कार्यों, तटबंध की ऊँचाई बढ़ाने, मिट्टी के कटान को रोकने तथा निकासी मार्गों को बेहतर...