बाराबंकी, नवम्बर 16 -- रामनगर। धार्मिक आस्था व संस्कृति का संगम सात दिवसीय महादेवा महोत्सव सोमवार से भव्य रूप में आरंभ होने जा रहा है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी विश्व कल्याण द्वार का फीता काटकर और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। सोमवार दोपहर बारह बजे जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी विश्व कल्याण द्वार पर वैदिक मंत्रों के बीच फीता काटेंगे फिर वहां से पैदल चलकर मंदिर पहुचेंगे जहां पुजारियों द्वारा लोधेश्वर महादेवा की विशेष पूजा कराई जाएगी। मंत्रोच्चार, जलाभिषेक व पारंपरिक विधियों के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। सांस्कृतिक मंच पूरी तरह तैयार: महोत्सव स्थल पर भव्य सांस्कृतिक मंच का निर्माण पूरा हो...