देवरिया, सितम्बर 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में 24 पशु मैत्री की तैनाती की जायेगी। कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देने को इसका चयन होगा। समान्य, पिछड़ा और अनुसूचित जाति के लिए अलग-अलग संख्या निर्धारित की गयी है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत पशु मैत्री की तैनाती की जायेगी। जनपद में गो एवं महिषवंशीय पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान करने की सुविधाएं पशुपालकों के द्वार पर उपलब्ध कराने एवं कृत्रिम गर्भाधान की संख्या बढ़ाने के उद्वेश्य से पशु मैत्र की तैनाती की जायेगी। इसके लिए जिले में 24 पशु मैत्री की नियुक्ति की जायेगी। पशुपालकों के द्वार पर कृत्रिम गर्भाधान सेवाएं उपलब्ध कराने को भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 19, एससी वर्ग के 5 समेत कुल 24 नवीन पशु मैत्री चयन को लक्ष्य निर्धारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.