बिजनौर, जनवरी 27 -- भाजपा के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पुलिस लाइन बिजनौर में गणतंत्र दिवस परेड के भव्य समारोह के दौरान हीमपुर दीपा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक जय भगवान को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जाने पर पुलिस कर्मियों में खुशी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जय भगवान ने मंगलवार को बताया कि इससे पूर्व उन्हें 2003 में बेदाग सेवा कार्य करते हुए सराहनीय सेवा पदक, 2012 में उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 2022 में पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा रजत पदक से नवाजा जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक वर्ष 1988 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...