उरई, फरवरी 13 -- कुठौंद(उरई)। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। दोनों बाइक सवार दोस्त एक शादी में शिरकत कर अपने घर लौट रहे थे। जिला कानपुर देहात के थाना रामपुर ग्राम खूजा निवासी 19 वर्षीय संदेश उर्फ लालू अपने दोस्त 21 वर्षीय संदीप के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गुरुवार को जालौन आया था। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों देर रात वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान कुठौंद थाना क्षेत्र में मदारीपुर के पास उनकी बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर सिर के बल जा गिरे। हादसे के बाद वहां से निकले दूसरे वाहन चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।...