बदायूं, जनवरी 6 -- बदायूं/उसहैत, संवाददाता। तेहरवीं की दावत खाने के बाद घर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के गांव गाड़िया हरदो पट्टी के पास हुआ। यहां थाना क्षेत्र के गांव खजुरानगला के रहने वाले बाइक सवार नन्हे लाल 35 वर्ष पुत्र जयराम अपने गांव के ही रहने वाले दीपू 30 वर्ष पुत्र प्रेमपाल के साथ गाड़िया हरदो पट्टी में तेहरवीं की दावत खाने गए थे। दावत खाने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.