मुरादाबाद, फरवरी 8 -- मुरादाबाद से आते वक्त एक फोटोग्राफर की कार अनियंत्रित होकर तेवरखास के पास पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में फोटोग्राफर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर 112 नंबर पुलिस ने तत्परता दिखाई और घायल फोटोग्राफर को अस्पताल पहुंचा दिया। गंभीर अवस्था में इलाज के बाद जिले को रेफर किया गया। जहां से गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया हालत गंभीर बनी हुई है। बिलारी के मोहल्ला बाजार में आसिफ गुल फोटोग्राफी का काम करते हैं। मूल रूप से ईसापुर के रहने वाले आसिफ सवेरे के वक्त अपने परिवार के सदस्य को मुरादाबाद के केंद्र पर होने वाली परीक्षा में शामिल कराकर वापस लौट रहे थे। सवेरे 8 बजे कार तेवर खास के पास पहुंची तो नियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। वहां से गुजर रही डायल 112 नंबर पुलिस राहगीर की सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई। पुलिस...