वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, हिटी। तेवर की पत्रकारिता के लिए प्रख्यात काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपेश पांडेय नहीं रहे। रविवार सुबह नवाबगंज (दुर्गाकुंड) स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। लगभग 73 वर्ष के गोपेश पांडेय ने वाराणसी तथा लखनऊ में अपनी सेवाएं दीं और इस दौरान उनकी खोजपरक और आक्रामक शैली सदा चर्चाओं में रही। संपादकाचार्य विद्याभास्कर, लक्ष्मीशंकर व्यास, चंद्रकुमार आदि के सानिध्य में 'आज' अखबार में पत्रकारिता की शुरुआत करनेवाले गोपेश पांडेय आजीवन उसी संस्थान से जुड़े रहे। वाराणसी में पत्रकारिता के दौरान कई अवसर ऐसे आए जब उनकी लेखनी शहर की बुलंद आवाज बनकर उभरी और इंसाफ का मार्ग प्रशस्त हुआ। निष्पक्ष और सरोकार की पत्रकारिता ने उन्हें अलग प्रसिद्धि दी। रविवार शाम हरिश्चंद्र घाट पर गोपेश पांडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.