प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की तेल पाइप लाइन के ऊपर किए गए निर्माण और अतिक्रमण पर गुरुवार से बुलडोजर चलेगा। नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। करेली में 60 फीट रोड से कार्रवाई शुरू होगी। नगर निगम के साथ पीडीए की टीम, स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी भी मौजूद रहेगी। आईओसी और नगर निगम ने पिछले साल दरियाबाद से करेली के बीच पाइप लाइन पर बनाए गए निर्माणों को चिह्नित कर लाल निशान लगाया था। तेल पाइप लाइन के ऊपर लगभग डेढ़ सौ निर्माण मिले थे। इनमें अधिकतर निर्माणों का हिस्सा पाइप लाइन के ऊपर और इसके आसपास प्रतिबंधित दायरे में मिले थे। पिछले दिनों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने नगर निगम को संयुक्त कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा। अपर नगर आयुक्त न...