प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। 60 फीट रोड पर इंडियन ऑयल की तेल पाइप लाइन के प्रतिबंधित दायरे में बनाए गए मकानों का अवैध हिस्सा अब प्रयागराज विकास प्राधिकरण तोड़ेगा। अब तक चर्चा थी कि पाइप लाइन के पास लाल निशान वाले मकानों के खिलाफ नगर निगम अभियान चलाएगा। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि पाइप लाइन के पास लाल निशान वाले मकानों को पीडीए ही तोड़ेगा। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का प्रवर्तन दल इंडियन ऑयल को मकानों में लाल निशान लगाने में मदद कर रहा है। वैसे जिन मकानों में लाल निशान लग रहा उनको अतिक्रमण माना जा रहा है। नगर निगम ने इससे पहले पत्थर गिरजाघर के पास एक स्कूल परिसर में कई अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की थी। कार्रवाई की जद में अन्य भनवनस्वामी न्यायालय की शरण में चले गए। न्यायालय न...