दरभंगा, जनवरी 29 -- कुशेश्वरस्थान, संवाद सूत्र। बेर चौक सिंघिया मार्ग में थाना क्षेत्र के कछुआ गांव के निकट पुलिस ने बीती बुधवार की देर रात इंडियन ऑयल के तेल टैंकर से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की। हालांकि पुलिस को देखकर टैंकर चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। टैंकर से विभिन्न ब्रांड के 82 कार्टून में 2208 बोतल में 828 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। शराब बरामदगी के इस मामले को लेकर एसआई मनोज कुमार शर्मा के लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 18/26 दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में गाड़ी मालिक पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के कटहल तल्ला नागरकट्टा निवासी राज किशोर चौधरी तथा अज्ञात चालक को अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एसआई श्री शर्मा पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती पर जा रहे थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.