मोतिहारी, मई 7 -- चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना के परसौनी खेम टोलप्लाजा के समीप एनएच पर पुलिस को एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा व करीब सवा लाख नगद बरामद किया गया है। वहीं, एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना के मुगौली गांव का सोनू कुमार बताया जाता है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरवन्दि कुमार ने बताया कि एसपी के नर्दिेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकड़ीदयाल सह प्रभारी एसडीपीओ मो मोहिबुल्लाह अंसारी चकिया के द्वारा एक टीम का गठन कर परसौनी खेम टोलप्लाजा के समीप वाहन जांच के दौरान जब तेल टैंकर की तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर रखे गए 15 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा और एक लाख इक्कीस हजार सात सौ तीस रुपया बरामद किया गया। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर इसके नेटव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.