अलीगढ़, नवम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मिलावटी शराब, पनीर, दूध, खोवा के बाद मिलावटी पेट्रोल से अलीगढ़ का नाम प्रदेशभर में बदनाम हुआ है। एसटीएफ ने अलीगढ़ से चलने वाले मिलावटी पेट्रोल-डीजल सप्लाई के अन्तरराजीय गिरोह का खुलासा किया। ऐसे में बड़ा सवाल यह बनता है कि पांच साल से शहरी सीमा में फैक्ट्री संचालित होती रही और आपूर्ति विभाग व पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। यूपी एसटीएफ के अनुसार उत्तर प्रदेश पट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बीते दिनों मुख्यमंत्री को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें प्रदेश में मिलावटी पेट्रोल व डीजल बेचने की आशंका जताई गई थी। 14 नवंबर को एसटीएफ गौतमबुद्धनगर की टीम ने फिरोजाबाद ने चन्द्रा फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। यहां से सद्दाम एवं चन्द्र विजय को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.