रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। तेल और गैस संरक्षण को लेकर सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर देते हुए झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण बेहद जरूरी है। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। वे सोमवार को होटल बीएनआर चाणक्य में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ की ओर से आयोजित 'सक्षम' (संरक्षण क्षमता महोत्सव) 2026 के उद्धाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। यह जागरुकता अभियान से 16 फरवरी तक चलेगा, जिसके तहत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत महिलाओं की सक्रिय भागीदारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.