बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- फोटो : एकंगरसराय सेंटर-एकंगरसराय के तेल्हाड़ा में सिलाई सेंटर में काम करतीं महिलाएं। एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा के अराधना सीएफएल में जीविका दीदी के सिलाई केन्द्र, प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र की शुरुआत की गयी। सोमवार को ड्रेस सिलाई का काम शुरू हो गया। बीपीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बेन के जिला स्तरीय कटाई सेंटर से कपड़ा कटकर आता है। प्रखंड में दो केन्द्रों पर इनकी सिलाई होनी है। सोमवार से तेल्हाड़ा में काम शुरू हो गया। अगले चक्र में नर्मदा सीएफएल में काम शुरू होगा। तेल्हाड़ा में प्रशिक्षण के बाद 10 दीदियों से सिलाई करवाया जा रहा है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ायी जाएगी। केन्द्र का नोडल प्रेमचंद प्रसाद व विनीता राज को बनाया गया है। प्रखंड स्तर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में अब यहां से तैयार ड्रेस ही दि...