बोकारो, जनवरी 31 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में शनिवार को संत रविदास की जयंती मनाई गई। शुभारंभ संत की तस्वीर पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जयंती प्रमुख अजय कुमार गोराई एवं विद्यालय प्रभारी संजय गिरी ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे उत्तर भारत के भक्ति आंदोलन के महान संत, सत्यवादी कवि, समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे। उन्होंने जातिवाद का विरोध किया और बताया कि व्यक्ति को बड़ा या छोटा उसका जन्म नहीं बल्कि उसके गुण और कर्म बनाते हैं। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को करना चाहिए। संत ने कहा है सभी मनुष्य ईश्वर की संतान हैं। काम, क्रोध, लोभ, अहंकार और ईष्र्या जैसे दुर्गुणों से हम सभी को बचना चाहिए। छात्रा...