साहिबगंज, फरवरी 11 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलो मेंही ग्राम के ग्रामीणों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर बनने वाले महर्षि मेंही योगाश्रम के भूमि पर अवस्थित बिजली ट्रांसफरमर को हटाकर किसी दूसरे स्थान पर स्थानातंरित करने का आग्रह किया है। बिजली ट्रांसफरमर मेंही योगाश्रम के निर्माण कार्य में बाधक बन रहा है। ट्रांसफरमर भूमि के बीचो-बीच अवस्थित है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफरमर के कारण मेंही योगाश्रम बनने में बाधक बन रही है। संतमत सत्संग समिति तेलो के तत्वाधान में 10 फरवरी को योगाश्रम का शिलान्यास सह भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ था। मौके पर समिति के अध्यक्ष निरंजन पंडित, सचिव विकास पंडित, मनोहर पंडित, जयकांत पंडित, रंजीत पंडित, जितेन्द्र पंड़ित, प्रदीप पंडित, पंकज पंडित, मुकेश पंडित आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.