सिमडेगा, फरवरी 6 -- बानो, प्रतिनिधि। तेली समाज का वन भोज सह मिलन समारोह आठ फरवरी को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर टकधर साहू जनसंपर्क अभियान शुरु कर दिया है। इसी क्रम में वे विभिन्न गांवों का दौरा कर समाज के लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वन भोज सह मिलन समारोह हुरदा पातरा जंगल के समीप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है। वन भोज सह मिलन समारोह समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी विचार-विमर्श और सामाजिक संवाद का अवसर प्रदान करेगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...