लोहरदगा, फरवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज, लोहरदगा की बैठक तेली धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू द्वारा की गयी। बैठक में जिला समिति के अधिकारी और सदस्य उपस्थित हुए। इसमें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 18 फरवरी को होने वाले तेली महाअधिवेशन 2026 के संदर्भ मे विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि नगर पालिका चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है। इस परिस्थिति में कार्यक्रम नहीं किया जा सकता है। अब कार्यक्रम आचार संहिता समाप्त होने पर आयोजित किया जा सकता है। साथ ही समाज के अधिकारियों के द्वारा प्रखंडों का दौरा कर प्रखंड स्तरीय समिति बनाई जाएगी। जिला समिति के जो भी अधिकारी समाज द्वारा आहूत बैठक में लगातार तीन बैठक में अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें कारण पृच्छा कर पद मुक्त भी किया जा सकता है...