रांची, नवम्बर 5 -- रांची। झारखंड तैलिक साहू सभा के सदस्य राज्य में तेल घानी विकास बोर्ड के गठन नहीं होने लेकर अक्रोशित है। उनका कहना है कि सभी राज्यों में तेलघानी विकास बोर्ड का गठन किया गया है, लेकिन अबतक झारखंड में गठन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में बोर्ड के गठन होने से किसानों की आय में वृद्धि, रोजगार के अवसर व औद्योगिक विकास होगा। इसका लाभ युवाओं व किसानों को भी मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...