गुमला, जनवरी 6 -- सिसई। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज सिसई इकाई द्वारा मंगलवार को नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सुधेश्वरी साहु के नेतृत्व में सिसई क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान 11 जनवरी को बसिया प्रखंड स्थित बाघमुंडा जलप्रपात में आयोजित समाज के वनभोज सह पिकनिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। अध्यक्ष ने बताया कि गांव-गांव जाकर समाज को जागरूक किया जा रहा है और सामाजिक समस्याओं से अवगत हुआ जा रहा है। ग्रामीणों ने समाज के मुद्दों को जिला प्रशासन के समक्ष रखने की मांग की। अभियान में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...