गुमला, जनवरी 6 -- बसिया। छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज के केंद्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं प्रखंड अध्यक्ष भोला साहु की उपस्थिति में ग्राम तिर्रा केमता टोली में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 11 जनवरी, रविवार को बाघमुंडा में सामाजिक वन भोज कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा इसे सफल बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। उदाशान नाग ने बताया कि वन भोज में तेली समाज व पिछड़ा वर्ग की वर्तमान स्थिति, पेसा कानून तथा गुमला में होने वाले वार्षिक तेली जतरा को सफल बनाने पर चर्चा होगी। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के सभी समाजों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी व महिला सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...