लखनऊ, सितम्बर 21 -- तेलीबाग के बलदेव विहार में बंदर ने शनिवार को एक और महिला के सिर और हाथ में काट कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर बंदर भाग निकला, लेकिन महिला सहम गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बलदेव विहार निवासी पंकज सिंह ने बताया कि पत्नी सोनिया सिंह दोपहर में छत पर लगे गमलों की सफाई कर रही थीं। तभी छत पर आए एक बंदर ने झपट्टा मार कर सिर पर काट लिया। सोनिया ने हटाने का प्रयास किया तो हाथ में भी काट लिया। पीड़िता के चीखने की आवाज सुनकर घर व पड़ोसी दौड़कर छत पर पहुंचे। लोगों को देख बंदर भाग निकला। इससे एक दिन पहले भी बंदर ने बलदेव विहार में ही एक महिला को निशाना बनाया था। खरिका वार्ड प्रथम के पार्षद कृष्ण नारायण सिंह ने कहा कि बंदर पकड़ने के लिए वन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के अलावा मेयर व स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.