मुंगेर, दिसम्बर 9 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के तेलियाहाट बाजार रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। सड़क पर जाम लगने से राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण का होना है। बावजूद स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई गंभीर कदम नहीं उठा रहे हैं। लिहाजा स्थानीय प्रशासन की अनदेखी करने व मौन रहने के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो प्रत्येक दिन की समस्या बन गई है। तेलियाहाट बाजार में सड़क की चौड़ाई भी है। बावजूद जाम की समस्या बनती रहती है। जिसका मुख्य कारण है कि सड़क के दोनों किनारे में स्थानीय दुकानदारों के द्वारा सड़क पर ही बढ़ा-चढ़ा कर दुकान लगाना और दुकान की सामान रखना। इसके अलावा सड़क पर फूटपाथ की दुकान सजना भी समस्या बनी हुई है। लगभग बाजार के प्र...