रांची, जनवरी 3 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत सचिवालय में शनिवार को मुखिया सरिता देवी ने पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंद वृद्ध महिला और पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के कुल 10 वार्डों में 120 जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराया गया। मुखिया सविता देवी ने बताया कि वर्तमान में विभाग द्वारा कंबल मिले थे जिनका वितरण किया गया है। मौके पर पूर्व मुखिया फणिभूषण सिंह मुंडा, भूतनाथ सिंह मुंडा, दलेल महतो, अश्विनी कुमार सहित सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.