गुमला, फरवरी 5 -- रायडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलया गांव में गुरुवार को किसान समिति, युवा क्लब और महिला मंडल का 23वां वर्षगांठ समारोह सह किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रश्मि मिंज, परसा पंचायत के मुखिया स्माईल कुजूर, उपमुखिया शशि उरांव तथा ग्राम प्रधान रमेश मुंडा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर उन्होने कहा कि तेलया गांव के किसानों ने कृषि के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है। कठिन परिश्रम और निरंतर मेहनत के बल पर किसानों ने अपने जीवन स्तर में सुधार किया है। जिसे देखने दूसरे जिला व राज्यों से भी लोग आते हैं। उन्होंने किसानों को लगातार मेहनत करने,आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।परसा पंचायत के मुखिया इस्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.