बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय थाना की पुलिस ने अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। जवानों ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों से क्षेत्र का भ्रमण किया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि तीनों पंचायतों के सभी गांवों में मार्च के माध्यम से लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। लोगों ने निडर होकर बूथ पर जाने और मतदान करने की अपील की गयी। थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गड़बड़ी करने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी। मतदाताओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...