सीवान, अप्रैल 22 -- हसनपुरा। तेलकथू पंचायत में सोमवार को प्रेम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया। इस ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की गई। अध्यक्षता परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार सिंह व क्षेत्रीय समन्वयक सुमन कुमार ने की। लगभग दो सौ से भी अधिक दीदियां शामिल हुई। इस दौरान महिला संवाद में वीडियो एलसीडी के से महिला सशक्तीकरण योजनाओं के बारे में बताया गया। परियोजना प्रबंधक द्वारा उपस्थित सभी दीदियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...