गुमला, मई 4 -- गुमला, संवाददाता। तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित एसएलबीसी सुरंग हादसे में लापता गुमला जिले के चार मजदूरों के परिजनों को शनिवार को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समाहरणालय सभागार में डीसी कर्ण सत्यार्थी और तेलंगाना से आए प्रशासनिक अधिकारियों ने चेक सौंपे। यह मदद 19 अप्रैल को हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद शुरू हुई पहल का परिणाम है। 22 फरवरी को हुए इस हादसे में जिले के संतोष साहू, संदीप साहू, अनुज खेस और जगता खेस सुरंग के अंदर फंस गए थे। दो महीने से अधिक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। शव बरामद न होने के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका। जिससे परिजनों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा था। हिन्दुस्तान ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया और पीड़ित परिवारों की स्थिति,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.