नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- इंटरनेट की दुनिया भी अजब है। कब कौन वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब दिल्ली के एक मैथ्स टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक फेयरवेल पार्टी में वह 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। नरेश कौशिक नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने इस कथित रॉकस्टार गुरू जी का वीडियो शेयर किया है। लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो क्लिप की सत्यता पुष्टि नहीं करता है। हम केवल वायरल हो रही इस वीडियो को रिपोर्ट कर रहे हैं। इंडिया टुटे की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल हो रहे यह गुरू जी मैथ के टीचर हैं। वायरल वीडियो एक फेयरवेल पार्टी का बताया जा रहा है जिसमें वह तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया. गाने पर तगड़े स्टेप्स लेते नजर आ रहे हैं। वहीं दर्शक दीर्घा से लोग उनका हौसला बढ़ाते सुनाई दे रहे हैं। View this post on Instagram...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.