लखीसराय, जनवरी 26 -- सूर्यगढ़ा।निज प्रतिनिधि स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन में तेरह लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। एसआई खुर्शीद आलम की अगुवाई में पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार को छापेमारी की तथा ग्रामीण विष्णु मांझी के पुत्र व आरोपी सागर मांझी को गिरफ्तार किया।इस आशय की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...