मुरादाबाद, दिसम्बर 4 -- जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला माधोवाला के कक्षा 6 की चयन परीक्षा 11 परीक्षा केंद्रों पर 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला माधोवाला के प्राचार्य संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से 1:30 तक 11 परीक्षा केंद्र किसान इंटर कॉलेज जहांगीरपुर, सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा,महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ ,विद्या निकेतन इंटर कॉलेज सिरसवा हरचंदपुर भगतपुर टांडा, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद,पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूंढापांडे, मदन स्वरूप इंटर कॉलेज कुंदरकी, जेएलएम इंटर कॉलेज कुंदरकी, शंकर सहाय कन्या इंटर कॉलेज बिलारी, राम रतन इंटर कॉलेज बिलारी, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट बिलारी परीक्षा केंद्रों पर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...