एटा, फरवरी 14 -- तेरहवीं में शामिल होने आए युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। पिता ने रात में ही दिल्ली जाने के लिए कह दिया था। जिला देवरिया थाना सलेमपुर के गांव गोपालपुर निवासी पीयूष (18) पुत्र अनिल सिंह दिल्ली में काम करता था। पीयूष के चाचा धर्मेन्द्र कुमार राजकीय इंटर कॉलेज निधौलीकलां में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात थे। इसके चलते परिवार के साथ कस्बा में ही रहते थे। युवक की दादी का देहांत हो गया था। पीयूष, परिवार दिल्ली में काम करते थे और सभी लोग तेरहवीं में शामिल होने के लिए कसबा निधौली कलां आए थे। बताया जा रहा है कि रात में पिता ने पीयूष से दिल्ली जाने के लिए बोल दिया था। इसके बाद वह नाराज होकर चला गया था। शनिवार सुबह छह बजे स्कूल में पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.